अम्बेडकर जागरूकता संघ द्वारा क्वीज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट

विशुनपुरा: अम्बेडकर जागरूकता संघ के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्णा चौधरी (शिक्षक) ने की, जबकि संयोजक के रूप में रमेश पासवान बौद्ध एवं कोषाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर सत्यनारायण विभूति द्वारा किया गया तथा कमिटी के अध्यक्ष इंद्रजीत ठाकुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशुनपुरा की ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि: पिपरी पंचायत की मुखिया श्रीमति सुशीला देवी एव उप प्रमुख प्रतिनिधि श्री अजय पाल थे।
इस अवसर पर बलराम प्रजापति, सीताराम ठाकुर, राजा ठाकुर, योगेन्द्र गुप्ता, शिक्षक राम राज पांडे, शिक्षक श्री फेंकू ठाकुर, बीडीसी श्री भरदुल चंद्रवंशी, श्री लतीफ अंसारी, अनिल कु रवि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
क्वीज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पिपरी कला की टीम के प्रियांश कुमार एवं अनूप कुमार रवि को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान विशुनपुरा की टीम के प्रिंस कुमार गुप्ता एवं अभय कुमार रवि ने हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान पिपरी खुर्द की टीम के चंदन कुमार ठाकुर एवं नैतिक ठाकुर को मिला।
विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री सुबोध पासवान थे, जिनके कुशल नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating