दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा सफलता का इतिहास
रमना: मैट्रिक परीक्षा में इस वर्ष प्रखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुमित्रा कुमारी और वंदना कुमारी ने 90.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। दोनों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
सुमित्रा कुमारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना की छात्रा हैं। साधारण परिवार से आने वाली सुमित्रा के पिता उपेंद्र ठाकुर पेशे से नाई हैं, जबकि माता रीमा देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सुमित्रा ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी सुमित्रा का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी सफलता से परिवार सहित विद्यालय में भी खुशी की लहर है। विद्यालय की प्रबंधक सीमा कुमारी गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए अन्य छात्रों को भी इसी प्रकार समर्पण के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
वहीं, वंदना कुमारी उच्च विद्यालय टंडवा की छात्रा हैं। उनके पिता अजय कुमार गुप्ता शिक्षक हैं और माता शोभा देवी गृहिणी हैं। वंदना भी आगे चलकर IASबनना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष राम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वंदना की सफलता से न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे गांव और प्रखंड का मान बढ़ा है।
इसी परीक्षा में पंकज कुमार ने 89.4% अंक प्राप्त कर प्रखंड में तीसरा स्थान हासिल किया है। पंकज राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र हैं। उनके पिता राजेंद्र राम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पंकज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
तीनों छात्रों की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में मझिआंव नगर पंचायत की अहम बैठक
मझिआँव से संजीव सिंह की रिपोर्ट बैठक में बिश्रामपुर के मा० विधायक, कार्यपालक पदाधिकारी, सभी वार्ड पार्षद और नगर पंचायत...
Average Rating