जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू किया गया।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना –
जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू किया गया। प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित उक्त प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास के लिए नीति निर्धारण करने का सशक्त माध्यम है,इसलिए इस कार्य से जुड़े पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों की भूमिका काफी अहम हो जाती है।उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सम्पन्न कराने के लिए ही छोटे- छोटे समूहों का निर्धारण किया गया है ,ताकि कोई असुविधा नहीं हो । उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं से पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की। प्रशिक्षक सुनील सिंह एवं नागेन्द्र कुमार ने प्रशिक्षुओं को नजरी नक्शा बनाने,मकानों का सुचिकरण एवं गणना करने के अलावे जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सभी 34 बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर नंदकिशोर चौबे,मंदीश रजक,गिरींद्र सिंह,मनु राम,शाहनवाज अंसारी,राहुल गौतम,राजेश्वर चौधरी,कौशल सिंह,दिवाकर सिंह सहित सभी 40 प्रशिक्षु मौजूद थे।
About Post Author
jharkhanddrishtinews1
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating