सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। रमना फोरलेन बाईपास पर बुधवार की शाम हुए सड़क हादसे में जोगीराल कला निवासी अमीन विक्रम यादव की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना में उनके पुत्र नंदू यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया।मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विक्रम यादव ने दम तोड़ दिया।वहीं, घायल नंदू यादव का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। विक्रम यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम जोगीराल के मुक्तिधाम परकिया गया|

About Post Author
chandeshraj1
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating