0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना –
जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण गुरुवार से  शुरू किया गया। प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित उक्त प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास के लिए नीति निर्धारण करने का सशक्त माध्यम है,इसलिए इस कार्य से जुड़े पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों की भूमिका काफी अहम हो जाती है।उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सम्पन्न कराने के लिए ही छोटे- छोटे समूहों का निर्धारण किया गया है ,ताकि कोई असुविधा नहीं हो । उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं से पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की। प्रशिक्षक सुनील सिंह एवं नागेन्द्र कुमार ने प्रशिक्षुओं को नजरी नक्शा बनाने,मकानों का सुचिकरण एवं गणना करने के अलावे जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सभी 34 बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर नंदकिशोर चौबे,मंदीश रजक,गिरींद्र सिंह,मनु राम,शाहनवाज अंसारी,राहुल गौतम,राजेश्वर चौधरी,कौशल सिंह,दिवाकर सिंह सहित सभी 40 प्रशिक्षु मौजूद थे।

About Post Author

jharkhanddrishtinews1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *