0 0
Read Time:1 Minute, 31 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट -रमना फोरलेन बाईपास पर बुधवार की शाम हुए सड़क हादसे में जोगीराल कला निवासी अमीन विक्रम यादव की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना में उनके पुत्र नंदू यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विक्रम यादव ने दम तोड़ दिया।
वहीं, घायल नंदू यादव का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। विक्रम यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम जोगीराल के मुक्तिधाम परकिया गया|

About Post Author

jharkhanddrishtinews1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *