0 0
कुएं में गिरी नीलगाय को वन विभाग ने सुरक्षित निकाला - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 12 Second

कुएं में गिरी नीलगाय को वन विभाग ने सुरक्षित निकाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -प्रखंड के चुन्दी के पास मंगलवार सुबह एक नीलगाय अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी प्रयास के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी टीम का सहयोग किया।
रेस्क्यू अभियान में वन अधिकारी सचिन कुमार सिंह, नीरज मेहता, उमेश समेत अन्य कर्मी शामिल रहे। नीलगाय के सुरक्षित बाहर निकलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता की सराहना की।

About Post Author

jharkhanddrishtinews1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress