झारखंड सिविल कोर्ट में असिस्टेंट क्लर्क बना रोहित, परिजनों में खुशी

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना। प्रखंड मुख्यालय निवासी दवा व्यवसायी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र रोहित कुमार गुप्ता का चयन झारखंड सिविल कोर्ट में असिस्टेंट क्लर्क के पद पर होने से स्वजनों में खुशी की लहर है। उनके इस सफलता पर स्वजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
रोहित कुमार गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रमना से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने श्री बंशीधर नगर स्थित शंकर प्रताप देव डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वहीं स्नातकोत्तर की शिक्षा नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय, पटना से प्राप्त की।
बताया जाता है कि रोहित शुरू से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति गंभीर रहा हैं और लगातार तैयारी कर रहा था। उनके इस चयन को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है।
रोहित की इस उपलब्धि पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार चंद्रवंशी,मुन्ना प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating