Read Time:56 Second
भवनाथपुर से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
भावनथपुर: भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अरसली(दक्षिणी) के बहेरवाखाड़ी टोला निवासी रामजी भुइयाँ के बड़े पुत्र कालिका भुइयाँ उम्र लगभग 35 वर्ष का शव आज भवनाथपुर पुलिस के द्वारा मकरी गाँव के कड़िया टोला स्थित कुँआ से बरामद किया गया। जबकी परिजन बीते तीन दिन से उक्त मृतक की खोज मे लगे थे वही परिजनों एवं पत्नी सरिता देवी ने मृतक की हत्या कर कुँआ मे डालने का आरोप लगाया है और पुलिस से गहनता पूर्वक जाँच करने की मांग की है। मृतक के 4 लड़की एवं 1 लड़का कुल 5 बच्चे थे। जो सभी नाबालिग है।