Read Time:1 Minute, 17 Second

आज दिनांक 10/05/2026 को नगर पंचायत मझिआंव की विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी द्वारा सचिव महोदय, नगर विकास एवं आवास विभाग से शिष्टाचार मुलाकात की गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया। सचिव महोदय ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
नगर पंचायत मझिआंव के समग्र विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।