0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second




*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*


गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है. मामला अब पुलिस के पास पहुंच चुका है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है !
जानकारी के अनुसार, कधवन निवासी छोटेलाल भुइयां के पुत्र कुंदन भुइयां का विवाह बीती 7 मई को जमुई ग्राम निवासी सुमित्रा कुमारी (परिवर्तित नाम) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था. विदाई के बाद नवविवाहिता अपने ससुराल पहुंची, जहां शुरुआती कुछ दिन सामान्य रहे. लेकिन 12 मई को ससुराल पक्ष के सामने यह बात आई कि युवती करीब चार माह की गर्भवती है.
पति कुंदन भुइयां ने बताया कि विवाह की पहली रात को ही पत्नी ने एक अजीब शर्त रखी. उसने किसी ओझा के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि उसे पांच साल तक दूरी बनाए रखनी होगी. इस बात से पति को शक हुआ. बाद में युवती के मोबाइल पर उसके कथित प्रेमी का फोन आने के बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आ गई. विवाद बढ़ने पर यह मामला थाने पहुंचा.
नवविवाहिता ने पुलिस को दिए आवेदन में अपने ही गांव के विकास चंद्रवंशी (पिता: राजकुमार चंद्रवंशी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती के अनुसार, पिछले एक साल से विकास के साथ उसके प्रेम संबंध थे और यह बच्चा उसी का है. युवती ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *