0 0
कस्तूरबा विद्यालय के व जन वितरण प्रणाली दुकानों की हुई जांच - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 58 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । उपायुक्त अन्नय मित्तन के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के विभिन्न सरकारी संस्थानों में अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। अंचल पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास पांडेय ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं से भी बातचीत कर पठन-पाठन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लाइब्रेरी और लैब का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्ययनरत छात्राओं से संवाद स्थापित कर पढ़ाई की व्यवस्था एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी ली।

वहीं आपूर्ति पदाधिकारी अनूप कुमार टोप्पो ने प्रखंड के बुलका, गम्हरिया पंचायत में संचालित जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों में उपलब्ध आवश्यक अभिलेखों की जांच की तथा लाभुकों से बातचीत कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को पारदर्शिता एवं नियमित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress