Read Time:1 Minute, 24 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना -मंगलवार को सिलीदाग पंचायत में प्रीतम सिंह के घर से चतुर्भुजी माता के मंदिर तक पेवर ब्लॉक पथ निर्माण का उद्घाटन सिलिदाग मुखिया अनीता देवी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करते हुए नारियल फोड़कर किया गया । मुखिया अनीता देवी द्वारा बताया गया कि उक्त रास्ते के बन जाने से अब लोगो को आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी । उक्त रास्ता के निर्माण की मांग बहुत दिनों की जा रही थी,आस पास के लोगों को खासकर बरसात के दिनों से में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था l मुखिया अनीता देवी द्वारा बताया गया कि उक्त रास्ते का निर्माण 15 वाँ वित्त मद से कराया गया है l मौके पर वार्ड सदस्य ,शैलेन्द्र सिंह, गौतम सिंह, बिनोद ठाकुर, शिवनाथ बैठा, रामचंद्र राम कुलवंती कुंवर, कौशल्या देवी एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।