0 0
जनहित में मेडिकल सेवाएं रहेंगी जारी, ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण की मांग: ABPA गढ़वा - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 19 Second



गढ़वा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) गढ़वा इकाई ने जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए घोषणा की है कि आम जनता की सुविधा के लिए मेडिकल सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सेवा सर्वोपरि है और किसी भी परिस्थिति में दवाओं की उपलब्धता बाधित नहीं होने दी जाएगी।
जिला कोषाध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा विक्रेता नहीं, बल्कि समाज सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों, बुजुर्गों, बच्चों एवं आपातकालीन जरूरतमंद लोगों को दवा और उपचार संबंधी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने ऑनलाइन दवा बिक्री में बढ़ती अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए कहा कि बिना उचित नियंत्रण व्यवस्था के ऑनलाइन दवा वितरण से नकली एवं अवैध दवाओं का खतरा बढ़ सकता है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन दवा बिक्री के लिए सख्त नियम एवं प्रभावी नियंत्रण प्रणाली लागू की जाए तथा प्रत्येक दवा वितरण में पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
शशि यादव ने कहा कि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन फार्मासिस्टों के अधिकारों की रक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सुरक्षित और सुलभ दवा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
अंत में उन्होंने कहा,
“दवा भी, सेवा भी, जिम्मेदारी भी — यही है हमारा संकल्प।”

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress