


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रमना-डंडई सड़क निर्माण कार्य का सोमवार को विधायक अनंत प्रताप देव ने शिलान्यास किया। रमना स्थित भगत सिंह चौक के समीप पूजा-अर्चना एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान विधायक ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। शिलान्यास के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल संकट को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति जल्द शुरू कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनता की हर समस्या को प्राथमिकता के साथ सदन में उठाया जाएगा तथा उसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में रमना पंचायत की मुखिया दुलारी देवी, सिलीदाग पंचायत की मुखिया अनीता देवी, वरिष्ठ झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, जीतन ठाकुर, पूर्व प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह ,मुन्ना पासवान, सुनील गुप्ता,राकेश सिंह, रमेश रवानी, अनिल कुमार गुप्ता, सोनू सिंह, चितरंजन सिंह, लालमन कुशवाहा,उपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।