आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत, गढ़वा बड़ी खबर गढ़वा
आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत, गढ़वा बड़ी खबर गढ़वा
अबतक की सबसे बड़ी खबर गढ़वा के धुरकी से आई है
जहां आहर में नहाने के क्रम में डूबने से 2 बालक की मौत हो गई गांव में छाया मातम
धुरकी प्रखंड से बिनोद पटेल की रिपोर्ट
धुरकी थाना क्षेत्र के मिरचैया गांव निवासी जनेश यादव का 12 वर्षीय पुत्र अंकुर यादव एवम निरोध यादव का 13 वर्षीय पुत्र अशांत कुमार की मौत आहर में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार अंकुर और अशांत मिर्चिया गांव के ही चर्चित आहर बनवा आहार में गुरुवार को दोपहर के करीब एक बजे नहाने के क्रम में दोनों बालक डूब गए, दोनो आहर से बाहर निकलने का प्रयास किए लेकिन नहीं निकल पाए, अंत में आहर में ही दोनो ने दम तोड़ दिया। इधर घटना की खबर सुनते ही मिरचैया गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक के घर वाले दहाड़ मार कर रोने लगे। तथा उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ी। वहीं मृतक के परिजनों को गांव के बुद्धिजीवी एवं समाजसेवियों ने उनके परिवार वालों को ढांढस बनाया। इधर घटना की खबर मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, धुरकी सत्यम कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। एवं मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिलाते हुए परिवार को ढांढस बनाया । सूचना मिलते ही धुरकी थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर भाजपा विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, डीलर आनंद गिरी, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद यादव, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, चितरंजन भुईयां, पूर्व मुखिया रामबदन पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating