
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। प्रखंड मुख्यालय स्थित +2 उच्च विद्यालय रमना का खेल मैदान इन दिनों मेला स्थल में तब्दील हो गया है। मैदान में संचालित मीना बाजार में झूले, खानपान की दुकानें, विभिन्न मनोरंजन के साधन तथा जलपरी शो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शाम होते ही मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जलपरी शो को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वही दूसरी तरफ विद्यालय का खेल मैदान सरकारी एवं सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन, विद्यार्थियों की खेलकूद गतिविधियों, शारीरिक अभ्यास तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मैदान में कई दिनों तक मेला संचालित होने से खेल गतिविधियों पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। खासकर सेना, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने नियमित अभ्यास प्रभावित होने की बात कही है। मेला स्थल के समीप कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित होने और मेला की अनुमति चर्चा का विषय बना हुआ है।
शारीरिक तैयारी कर रहे छात्र
खेल मैदान विद्यार्थियों और युवाओं की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान अभ्यास बाधित होना चिंता का विषय है। इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।
विकास कुमार ठाकुर,फिजिकल ट्रेनर, रमना
विद्यालय के खेल मैदान का पिछले दिनों आपसी सहयोग से मरम्मत कराया गया था ताकि वह उपयोग में लाया जा सके| क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए तैयार पिच इस प्रकार के आयोजन से क्षतिग्रस्त हो जाता है।
विशाल कुमार सिंह,अध्यक्ष, रमना प्रीमियर लीग
अनुमंडल कार्यालय द्वारा मंतव्य मांगे जाने पर मनोरंजन हेतु खेल मैदान दिया गया है। मैदान का उपयोग कमर्शियल उद्देश्य से नहीं दिया गया है।
अजय सेठ,
प्राचार्य, +2 उच्च विद्यालय रमना