0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट


विशुनपुरा (गढ़वा): विशुनपुरा में पाल संघ की प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन को लेकर आयोजित चुनाव कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों पाल समुदाय के लोगों ने भाग लिया और समाज के उत्थान एवं विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विशुनपुरा निवासी पृथ्वीनाथ पाल ने की, जबकि संचालन पिपरी पंचायत के सारो गांव निवासी एवं उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पाल समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।
सभा में मौजूद समाज के वरिष्ठ एवं बुद्धिजीवी लोगों ने समाज की बेहतरी, एकता और जागरूकता पर जोर देते हुए अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए संगठित प्रयास और युवा पीढ़ी की भागीदारी आवश्यक है।
नई प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन
चुनाव के बाद सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया—
प्रखंड अध्यक्ष: अजय पाल
प्रखंड उपाध्यक्ष: पृथ्वीनाथ पाल
सचिव: इंद्रदेव पाल
उप सचिव: अयोध्या पाल
कोषाध्यक्ष: अनिल पाल
संगठन मंत्री: सुनील पाल एवं विकास पाल
संगठन महामंत्री: वसंत पाल
सूचना प्रभारी: उदेश पाल उर्फ छोटी पाल, उदेश पाल (द्वितीय), अनुज पाल
संयोजक: मुद्रिका पाल
इसके अलावा समाजसेवी के रूप में रामनाथ पाल, भूखी पाल, गोपाल पाल, कृष्णा पाल, रमेश पाल, उदय पाल, सूर्यदेव पाल, विजय पाल एवं हरिनाथ पाल को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा, समर्पण और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
विशुनपुरा में आयोजित इस चुनावी कार्यक्रम ने पाल समाज में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *