0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना थाना क्षेत्र के हदुरा गांव निवासी पिंटू चौधरी के 11 वर्षीय इकलौते पुत्र राकेश कुमार की मौत ह्यूम पाइप के नीचे दबने से होने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही व आम लोगो में दबी जुबान हो रही चर्चा के अनुसार शनिवार की शाम गांव के समीप  एक निर्माण कंपनी द्वारा रखे गए लोहे के बड़े ह्यूम पाइप के पास हादसा की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि राकेश अपने दो साथियों के साथ वहां खेल रहा था। इसी दौरान मौसम खराब होने के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के क्रम में एक पाइप खिसक गई और राकेश उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद स्वजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। इकलौते पुत्र की असमय मौत से स्वजन गहरे सदमे में है और कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं हैं। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *