0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य ताहिर अंसारी ने मंगलवार को रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
ताहिर अंसारी ने कहा की रमना प्रखंड में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने रमना में एक महाविद्यालय के साथ-साथ तकनीकी शिक्षण संस्थान की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा की इससे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा।
इसके अलावा उन्होंने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, सड़क निर्माण तथा अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ताहिर अंसारी ने कहा की क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *