Read Time:1 Minute, 26 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रमना थाना पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के करचा गांव में छापामारी अभियान चलाया। थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की टीम ने गांव के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।
छापामारी के दौरान पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब निर्माण के लिए तैयार कर रखे गए लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके पर ही जावा महुआ और उपकरणों को नष्ट कर दिया।
थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।