

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*
गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के दिशा निर्देश के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया प्रवेक्षक प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार त्रिपाठी एवं मुखिया अनूज कुमार सिंह उर्फ़ नीजू सिंह के द्वारा ग्राम सभा किया गया जिसमें आवास प्लस 2024 के हुए सर्वे के दौरान के तैयार किए गए ड्राफ्ट ( PWL) के सूची को ग्राम सभा में स्वयं सेवक अजीत सिंह द्वारा सूची को पढ़कर सुनाया गया जिसमें कैटगरी SC 215 ,ST 36 , General 715 कुल 964 लाभुक है । सभी सूची को पंचायत भवन के बाहर चिपका दिया गया। जिसमें लाभुको को देखने के लिए सहूलियत हो इस ग्राम सभा में उपस्थित ग्राम पंचायत हरिहरपुर पंचायत सेवक एमडी हुसैन,उपमुखिया जगती देवी, स्वयं सेवक राकेश पासवान, जयपाल राम,वार्ड सदस्य कृष्णा राम, मिथलेश राम, कमलेश प्रजापति एवं सैकड़ो ग्रामीण लोग उपस्थित थे।