

गढ़वा से विकास कुशवाहा की रिपोर्ट
गढ़वा। गढ़वा के टाउन हॉल मैदान में जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
रोजगार मेले में 26 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया और कुल 2276 रिक्तियां उपलब्ध कराई गईं। मेले में 803 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया, जिनमें 194 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 139 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां सीमित हैं, इसलिए युवाओं को अपनी योग्यता और हुनर के आधार पर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।
जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने बताया कि रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम है। साथ ही विभाग द्वारा कैरियर काउंसलिंग, मार्गदर्शन, पुस्तकालय और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी सुविधाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
Leave a Reply