0 0
बुलका में 300 वर्गमीटर में उगाई जा रही थी गांजे की फसल, पुलिस ने 118.330 किलो पौधे किए जब्त - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 22 Second


गुप्त सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -बुलका गांव में अवैध गांजा की खेती के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 300 वर्गमीटर क्षेत्र में उगाई गई गांजे की फसल नष्ट कर दी। छापेमारी के दौरान कुल 118.330 किलोग्राम अविकसित गांजा के पौधे जब्त किए गए। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए)/20(आई) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। उनके निर्देश पर अंचलाधिकारी विकास कुमार पांडेय और थाना प्रभारी आकाश के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बुलका गांव स्थित एक अर्धनिर्मित मकान के पीछे छापेमारी की। यहां करीब 300 वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती होती मिली।
कार्रवाई के दौरान राजस्व उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह और अमीन सुकर्ण सिंह ने भूमि की मापी की। अंचलाधिकारी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। इसके बाद गांजे के पौधों को उखाड़कर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से तौला गया।
जब्त पौधों को तीन बोरियों में रखा गया। पहली बोरी का वजन 45 किलोग्राम, दूसरी का 40 किलोग्राम और तीसरी का 33.330 किलोग्राम रहा। इस तरह कुल 118.330 किलोग्राम गांजा के पौधे जब्त किए गए। छापेमारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress