0 0
चौरिया उप स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ सवाई राम को भावभीनी विदाई - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 1 Second



खरौंधी/गढ़वा: खरौंधी प्रखंड के ग्राम चौरिया स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सीएचओ सवाई राम को उनके स्थानांतरण के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर आयोजित विदाई-सम्मान समारोह में ग्रामीणों, मरीजों और स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने कहा की सवाई राम ने अपने कार्यकाल के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले किसी भी मरीज को कभी निराश नहीं लौटाया। उन्होंने हर मरीज का इलाज अपने परिवार के सदस्य की तरह किया और जरूरतमंदों को हरसंभव बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया। उनके सहज व्यवहार, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे ग्रामीणों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। उनके दूसरे जहां स्थानांतरण होने से चौरिया उप स्वास्थ्य केंद्र तथा आसपास के ग्रामीणों में मायूसी देखी जा रही है।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा की सवाई राम ने अपने कार्यकाल में न केवल मरीजों का बेहतर इलाज किया, बल्कि ग्रामीणों के साथ आत्मीय संबंध भी बनाए। यही वजह है कि उनके विदाई समारोह में लोगों ने भावुक होकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। मौके पर एएनएम संगीता कुजूर, मुखिया प्रमोद राम,मनोज चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Next Post

Designed with WordPress