
रिपोर्ट:चंदेश कुमार पटेल
खरौंधी। खरौंधी प्रखंड की सुंडी पंचायत अंतर्गत दोहरी टोला पहुंचकर झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देव ने वज्रपात से असामयिक निधन का शिकार हुई बुटन ठाकुर की धर्मपत्नी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके बाद दीपक प्रताप देव ने खरौंधी प्रखंड के सिसरी, गटीयारवा, चौरीया सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर दीपक प्रताप देव ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते रहेंगे।
Leave a Reply