
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने शनिवार को रमना प्रखंड की गम्हरिया एवं बुलका पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ एवं अन्य कर्मियों से प्रपत्र वितरण और संग्रहण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ संपादित करने पर बल देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
मौके पर अंचल पदाधिकारी विकास पांडेय सहित कई कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बूथों पर उपलब्ध अभिलेखों का भी अवलोकन किया तथा कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा
Leave a Reply