रामनवमी त्योहार एवं पंचायत चुनाव को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की बैठक
श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक किया। इसमें अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने, रामनवमी के त्यौहार को ले सजग रहने तथा पंचायत चुनाव की तैयारियों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी ने बताया कि बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने, सघन दीवा व रात्रि गश्ती करने, फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने, कुर्की जब्ती के मामले का निष्पादन करने, लंबित मामलों का निष्पादन करने, रामनवमी के त्यौहार में कहीं कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा पंचायत चुनाव की तैयारियों से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया। मौके पर पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, भवनाथपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो, केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि, खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार, हरिहरपुर ओपी प्रभारी मो शौकत खान, विशनपुरा थाना प्रभारी बुधराम सामद, रमुना थाना प्रभारी सुधांशु कुमार, धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार आदि उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating