0 0
दीपक प्रताप देव का बड़ा सियासी वार, बोले- “अब बदलेगी पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर” - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 7 Second

ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट

विशुनपुरा/रमना प्रखंड के रोहिला एवं कर्णपुरा गांव में शुक्रवार को आयोजित झामुमो के ग्रामीण मिलन समारोह में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता दीपक प्रताप देव ने पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा।
सभा को संबोधित करते हुए दीपक प्रताप देव ने कहा कि लंबे समय से जनता क्षेत्र के विकास की उम्मीद लगाए बैठी है, लेकिन बेरोजगारी, पलायन, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याएं आज भी चुनौती बनी हुई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद जनप्रतिनिधियों की ओर से जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास की गति नहीं बढ़ी। उन्होंने कहा कि अब समय केवल नेतृत्व बदलने का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का है।
दीपक प्रताप देव ने पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बावजूद जनता को आज भी कई मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव पर भी उन्होंने क्षेत्र में सक्रियता और विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विधायक मद के कामों में कथित अनियमितताओं और चापाकलों के नाम पर वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
सभा में ग्रामीणों ने बेरोजगारी, विकास कार्यों की धीमी गति, जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी जताई। दीपक प्रताप देव ने आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव के पक्ष में जनसमर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता को एकजुट होकर नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा।
कार्यक्रम में सुधीर सिंह, मानिक सिंह, आलम बाबू, यासुद्दीन अंसारी, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, ठाकुर सतनारायण विभूति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress