झारखंड के बेटियों को महिला सुनीता ने बेचा, 5 लाख का लगा ईनाम
झारखंड के बेटियों को महिला सुनीता ने बेचा, 5 लाख का लगा ईनाम
झारखंड की बेटियों को बेचने वाली महिला पर लगा ईनाम!
दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए झारखंड की लड़कियों की ट्रैफिकिंग करने वाली सुनीता देवी के लिए खिलाफ एनआईए ने एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
सुनीता देवी के पति पन्ना लाल महतो को एनआइए ने वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। उस वक्त से ही वह जेल में है। इस दंपति पर झारखंड और उड़ीसा की 5000 से भी ज्यादा लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर बेचने और उनका सौदा करने का आरोप है।
गौरतलब है कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग से करोड़ों की कमाई करने वाले पन्ना लाल और उसकी पत्नी के खिलाफ ईडी की भी जांच चल रही है। कुछ महीने पहले ईडी ने पन्ना लाल महतो की 3 करोड़ 36 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की है।
पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी के खिलाफ झारखंड के खूंटी स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने में 19 जुलाई 2019 को केस दर्ज किया था। इस केस को टेकओवर करते हुए एनआइए ने चार मार्च 2020 को प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से ही सुनीता देवी फरार चल रही है।
एनआईए को जांच के दौरान जानकारी मिली कि पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी दिल्ली में तीन प्लेसमेंट एजेंसियां चलाते हैं और इनके जरिए झारखंड, ओडिशा के सुदूरवर्ती इलाकों की लड़कियों की ट्रैफिकिंग करते हैं।
जांच में पता चला कि इन दोनों ने लड़कियों को दिल्ली, मुंबई, पंजाब,नोएडा, गोवा सहित अन्य कई शहरों व देश के बाहर भी बेचा है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating