शिव पहाड़ी मंदिर को पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाएंगे तुफानी पोद्दार
भवनाथपुर।शिवपहाडी गुफा आस्था का प्रतीक तो है ही वहीं अपने साथ कई रहस्यों को संजोय हुए है।उक्त बातें सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी के साथ शिवपहाडी गुफा भ्रमण करने आये गढ़वा जिला के पर्यटन सह खेल पदाधिकारी तूफानी पोद्दार ने पत्रकारों से कही।उन्होंने कहा शिवपहाडी गुफा के रहस्य एवं रोमांच से हम सभी काफी आश्चर्यचकित है,यह गुफ़ा जिले का अद्वितीय गुफा है,काफी रहस्यों को समेटे होने के वावजूद शिवपहाडी गुफा गुमनाम है।कहा जिस तरह श्री वंशीधर नगर के राजा पहाड़ी को लोग जानते है एवं उसका सुंदरीकरण किया गया ठीक उसी प्रकार इस गुफा को भी लोग जाने एवं इसका विकास किया जाय। कहा इस गुफा में पर्यटन के लिहाज से बहुत कुछ है इसे हमने अंदर घूमकर महसूस किया। गुफा के रहस्य एवं रोमांच को लेकर सरकार को पत्राचार कर अवगत कराया जाएगा।हमारा प्रयास होगा कि गुफा को पर्यटन क्षेत्र का दर्जा मिले जिससे गुफा का विकास तो हो ही वहीं स्थानीय लीगों को रोजगार भी मिले।यहां आकर खिलाड़ी भी अच्छे माहौल को फील करेंगे।इस मौके पर ब्रजेश गुप्ता,अजय गुप्ता,संतोष दुबे,सकेन्द्र साह,मोहन साह,लालबहादुर साह,बिजय महतो सहित कई स्थानीय युवा मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating