0 0
डिक्की का लॉक तोड़कर 2 लाख की चोरी - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 52 Second

डिक्की का लॉक तोड़कर 2 लाख की चोरी

राँची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ स्थित झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के निकट खड़ी मोटर साइकिल की डिक्की का लॉक तोड़कर चोरों ने बिनोद गंझू के दो लाख रुपये उड़ा लिए। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बिनोद गंझू अपनी मां के साथ सोमवार को खलारी स्थित बैंक ऑफ इंडिया गया था। वहां से दो लाख की निकासी कर बिनोद अपनी मां को लेकर वापस मैक्लुस्कीगंज लौटकर सीमेंट की दुकान पर गया। इसी क्रम में घात लगाए दो अपराधियों ने बिनोद गंझू की मोटर साइकिल की डिक्की का लॉक तोड़कर दो लाख रुपये नकद चुरा लिए।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद है। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में जेआरजीबी बैंक के निकट की सीधी टक्कर एक स्कूटी सवार से हो गयी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनो मोटर साइकिल सवार बीच सड़क पर गिरे भी थे, लेकिन उसके बाद निकल गए।

इधर पुलिस ने भुक्तभोगी बिनोद गंझू से पूछताछ की और थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का फुटेज खंगाला जा रहा है।

https://youtu.be/oEok5sUIsKM

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress