हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाला गया कलश यात्रा
बंशीधर नगर जासा गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को ले शनिवार को कलश जल शोभायात्रा निकाली गई। कलश जल शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से चलकर ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर, चेचरिया होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से बस स्टैंड, हेन्हो मोड़, स्व गिरवर पांडेय चौक होते हुए अधौरा गांव स्थित बांकी और लोंगा नदी के संगम तट पर पहुंची। जहां विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरा गया। वापसी में हेन्हो गांव होते हुए शहर के सरेह से मंदिर प्रांगण पहुंचकर कलश स्थापित किया गया। तत्पश्चात पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा आगामी सोमवार को किया जाएगा। कलश जल यात्रा में 551 महिलाएं माथे पर कलश लेकर हरि कीर्तन व जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। कलश जल शोभायात्रा में भाजपा के जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, कुमार कनिष्क, भाजपा नेत्री प्रियंका देवी, लाला पासवान, जितेंद्र यादव, जदयू जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश बब्लू, विकास पांडेय, अभय पांडेय, राजा पांडेय, बीडी पांडेय, सत्यनारायण पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating