पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग- सह- अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, श्री आलोक कुमार ने बताया है कि पंचायत निर्वाचन 2022 के निमित्त सभी प्रखंडों में प्रखंड अंतर्गत कार्यरत सभी विभागों के कर्मचारियों व पदाधिकारियों का प्रशिक्षण दिनांक 23 अप्रैल एवं 24 अप्रैल 2022 को निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि दिनांक 23 अप्रैल को प्रखंड अंतर्गत सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों तथा 24 अप्रैल को प्रखंड अंतर्गत सभी विभागों के संविदा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से सभी सरकारी कर्मी एवं संविदा कर्मीयों के प्रशिक्षण हेतु संपूर्ण व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक सभी सामग्री मास्टर ट्रेनरों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे तथा प्रशिक्षण समाप्त होने के उपरांत प्रशिक्षण संबंधित प्रतिवेदन जैसे कि प्रशिक्षणार्थी की संख्या, प्रशिक्षण का फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफ इत्यादि प्रशिक्षण कोषांग, गढ़वा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating