अनुमंडल मुख्यालय के 5 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न
बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय के 5 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। इसमें कुल 1235 परीक्षार्थियों में 25 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जबकि 1210 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण परीक्षा लिखी। राजकीयकृत उच्च विद्यालय चितविश्राम परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सह प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। इसमें कुल 114 में सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शंकर प्रताप देव इंटर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक राजू प्रसाद राज ने बताया कि इंटर के कुल 101 परीक्षार्थियों में 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। 97 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण परीक्षा लिखी। जमा दो उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के अमरेंद्र दास ने बताया कि इंटर के कुल 253 परीक्षार्थियों में 252 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1 परीक्षार्थी परीक्षा लिखने से वंचित रहा। ठाकुर दयाल देव माणिक राज इंटर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि इंटर के कुल 587 परीक्षार्थी थे। जिसमें 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। 568 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण परीक्षा लिखी। अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सविता गुप्ता ने बताया कि इंटर के कुल 180 परीक्षार्थियों में 1 अनुपस्थित था। 179 परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating