हत्या कर पति ने दीवार पर लिखा “मैने अपनी बीबी को मारा”
हत्या कर पति ने दीवार पर लिखा “मैने अपनी बीबी को मारा” हत्या की इस वारदात को देख लोग हैरान हैं, आख़िर सनकी पति ने पत्नी को खौफनाक मौत क्यों दी… दीवार पर लिखकर उसने खुद अपना जुर्म कबूल किया…
आइए जानते हैं खबर को..
बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक सिरफिरे पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार की रात पति ने घटना को अंजाम दिया. वहीं, हत्या के बाद उसने घर की दीवार पर लिख दिया था, ” मैंने बीवी की हत्या की है”, जिसे देख लोग हैरान रह गए. घटना के बाद पति घर से फरार है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
स्थानीय लोगों को मंगलवार की सुबह में घटना की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही पुनौरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामजी यादव मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
बताया जाता है कि अजय राउत कुछ महीनों से डुमरा प्रखंड के बड़ी बाजार गांव में किराए पर मकान लेकर रहता था. साथ में पत्नी रेखा देवी और तीन बच्चे भी रहते थे. पति अजय राउत ठेले पर घूम-घूमकर चप्पल बेचता था. इसी कमाई से परिवार चलाता था. इस घटना की सूचना मिलने पर उसके पिता व भाई मौके पर पहुंचे थे. घटना का खास बात यह रही कि हत्यारा पति ने दीवार पर लिखकर खुद अपना जुर्म कबूला है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating