71 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के द्वारा रांची रिम्स में हुई मृत्यु
बंशीधर नगर पाल्हे कला पंचायत के प्रथम पंचायत समिति सदस्य सह पाल्हे खुर्द गांव निवासी सड़क दुर्घटना में घायल 71 वर्षीय भोला पासवान की मौत मंगलवार को अहले सुबह इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गई। देर शाम शव घर लाया गया। बताते चलें कि गत 30 मार्च को गांव में ही राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर सड़क दुर्घटना में भोला पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। शव घर आते ही स्वजनों के चीत्कार से उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई। वही परे गांव में मातम पसर गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात में ही बांकी नदी के तट पर दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र कृष्णा पासवान ने दी। मौत की सूचना मिलने पर फिरदोस अंसारी, विजय सिंह, चरितर साह सहित बड़ी संख्या में लोग घर पहुंच पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा स्वजनों को ढाढस बंधाए।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating