मंदिर में जलती दीये से साड़ी में आग लगने से महिला की मौत
मंदिर में जलती दीये से साड़ी में आग लगने से महिला की मौत
पलामू जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला मंदिर के अंदर सफाई कर रही थी, तभी मंदिर में जल रहे दीये से उसकी साड़ी में आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग फैल गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित शिव मंदिर की है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। कुंड मुहल्ला निवासी रामनारायण प्रसाद की पत्नी मीना देवी उम्र 60 वर्ष अपने घर के पास ही स्थित शिव मंदिर में सुबह करीब साढ़े 11 बजे पूजा करने गई थी। वह मंदिर में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान महिला की साड़ी मंदिर में जल रहे दीया के संपर्क में आ गई। देखते ही देखते आग महिला के कपड़ों में फैल गई। हवा तेज होने के कारण आग और तेज हो गई।
महिला को जलते हुए आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने आनन-फानन में महिला को बचाने का प्रयास किया। कुछ लोग बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने दौड़े। जब तक आग बुझाई गई, तब तक महिला बुरी तरह जल गई थी। इलाज के लिए MMCH ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए राँची रेफर कर दिया। आखिरकार सोमवार देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating