बंशीधर नगर:-माहे रमजान पाक महीना का अंतिम शुक्रवार को मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम भाई
गढ़वा दृष्टि#ARMAN
बंशीधर नगर:–माह ए रमजान के अंतिम जुमे पर हजारों रोजेदारों ने अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास ग्रामीण इलाको मे शुक्रवार को अपने अपने मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की। अलविदा की नमाज अहमद रजा जामा मस्जिद नगर उंटारी,जामा मस्जिद बरडीहा, नरही मस्जिद, कधवन मस्जिद,कुशदण्ड मस्जिद,हुलहुला मस्जिद, सहित कई मस्जिदों में अलविदा का नमाज अदा की गई। नगर उंटारी अहमद रजा जामा मस्जिद मौलाना अब्दुल कादिर साहब ने नमाज अदा कराई और मुस्लिम समाज को नमाज में रमजान से संबंधित जानकारी दी वही पेश इमाम साहब ने बताया कि पवित्र रमजान में रोजा न रखना बहुत बड़ा गुनाह है। रोजे की अहमियत इसलिए और अधिक है कि इसमें गरीब अमीर एक समान बराबर है और सबके लिए एक ही रास्ता बताया गया है।उन्होंने ने नमाज अदा कराने के बाद देश और मुल्क में अमन चैन और भाईचारा कायम रहे, इसके लिए दुआ मांगी। यहां पर हिन्दू मुस्लिम प्रेम बना रहे, इसके लिए भी दुआ की गई। अलविदा नमाज अदा करने वाले में नगर उंटारी मस्जिद सदर तौहीद खान सरपरस्त शमीम खान, तस्लीम खान सीनियर, महमूद आलम सीनियर, जूनियर तस्लीम ख़ान,शकील अहमद,तौकीर आलम (पलटन),नेपाली खान,हैदर खान,बबलू खान, डॉक्टर कुतुबुद्दीन अंसारी,महताब आलम(मुन्ना),सहित बड़ी संख्या रोजेदार अलविदा की नमाज अदा किए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating