0 0
गढ़वा: जयमाला के दौरान बाराती और घरवालों में मारपीट, hindi news - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 5 Second


जयमाला के दौरान बरातियों और घरवालों के बिच हुआ मारपीट, मारपीट में पिता पुत्री हुए घायल

गढ़वा: जयमाला के दौरान बाराती और घरवालों में मारपीट, garhwa ka news

गढ़वा के रमना प्रखंड में एक शादी समारोह में अजीबों गरीब हरकत हो गई, रमना थाना क्षेत्र के जोगिराल कला गांव में एक घर मे शादी हो रही थी।

घटना गुरुवार की रात की है। जानकारी के अनुसार जोगिराल कला गांव निवासी सुरेंद्र साह की पुत्री की शादी के लिए विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव से बारात आई थी। सुरेंद्र साह के दरवाजे पर जयमाल की तैयारी चल रही थी। इस दौरान वर पक्ष व कन्या पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर नोंकझोंक शुरु हो गई। नोंकझोंक ने मारपीट का रुप ले लिया।

वहां से भाग रहे बारातियों ने जोगिराल गांव की गली में आवाजाही कर रहे लोगों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान बारात देखने गए अपने बेटों को लेने जा रहे रामकरण राय पर भी बाराती टूट पड़े। बारातियों ने रामकरण राय को पीटना शुरु किया। उन्हें बचाने के लिए जब उनकी पुत्री लखी कुमारी वहां पहुंची तो उसे भी पीटा गया। इस घटना में लखी कुमारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। जबकि रामकरण राय के सिर में गंभीर चोट लगी। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि जोगिराल कला गांव के कई लोगों को भी चोट लगी है, जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।

https://youtu.be/Qr6bmNzuwxk

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress