आने वाले दिनो में जानें कैसा रहेगा गढ़वा पलामू समेत झारखंड के अन्य जिलों के तापमान और मौसम, गढ़वा में गर्मी जोड़ो का है 11 बजे के बाद गर्मी स बचने के लिऐ लोग बाहर जाने से बच रहे हैं..
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अगले दो दिन राज्य के पूर्वी भाग में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। राज्य के पूर्वी भाग में आंशिक बादल छा सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। जबकि 1 मई को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। वही देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं बारिश के साथ साथ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चल सकती है। 1, 2 और 3 मई को गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

Read Time:1 Minute, 47 Second