सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार समेत चार की की मौत! Jharkhand
चतरा ज़िला के सिमरिया थाना क्षेत्र में बेलगाम कोल वाहन का कहर बरपा है। गुरुवार की देर शाम सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा रोड स्थित बनहें मोड़ के समीप हाईवा व ट्रक की टक्कर में हजारीबाग से प्रकाशित एक दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण सिंह की दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार पत्रकार शशिभूषण सिंह बाईक से शाम 7:30 बजे के करीब सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय से टिकुलिया गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। दुर्घटना के पश्चात पत्रकार श्री सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
घटना की सूचना पाकर आनन-फानन में दलबल के साथ मौके पर सिमरिया थाना प्रभारी अविनाश कुमार पहुंचे। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में पुलिस जुट गई है।
वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण सिंह के आसमयिक निधन पर जिला के तमाम पत्रकारों, समाजसेवी व राजनीतिक दल के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। वहीं मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर सिमरिया के बुद्धिजीवी, राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता व पत्रकार धरने पर बैठ गए हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
Previous post
परीक्षा देने गई छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म! केन्द्र पर मिठाइयां बटी, Bihar Bhagalpur
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating