2 0
लुटेरों ने चलाई थाना प्रभारी पर गोली, बड़ी खबर। Garhwa Drishti News - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 32 Second

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं, अपराधी अब पुलिस वालों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र से सामने आया जहां लुटेरों ने थाना प्रभारी को गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुटेरे आने जाने वाले वाहनों से लूटपाट कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर दरिगांव के थाना प्रभारी दिवाकर प्रसाद अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस को देखते ही लुटेरे भागने लगे। बताया जा रहा है कि एक का खुद थाना प्रभारी पीछा कर रहे थे, तभी लुटेरों ने पुलिस से बचने के लिए गोली चला दी।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घायल थाना प्रभारी को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress