1 0
जयमाला के बाद कमरे में बैठीदुल्हन की आंख में गोली मारकर हत्या - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 1 Second

जयमाला के बाद कमरे में बैठी
दुल्हन की आंख में गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की देर रात एक शादी में सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया। जयमाल के बाद अपने कमरे में बैठी हुई दुल्हन की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मामला नौहझील थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार रात को खूबीराम की बेटी काजल की शादी हो रही थी। काजल की बारात गौतमबुद्धनगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र से आई थी। दुल्हन जयमाल के बाद सात फेरों के इंतजार के लिए अपने कमरे में बैठी हुई थी। रात लगभग 2 बजे अचानक से दुल्हन के कमरे में एक युवक घुस गया और गोली मार दी। दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी मौके से भाग निकला।दुल्हन की मौत होने के बाद बारात रात को ही वापस लौट गई।

एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की गई थी। दुल्हन के परिजन काफी घबराए हुए थे। पुलिस अभी उनसे पूछताछ में जुटी हुई है जल्द ही युवक की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress