Jharkhand: अस्पताल में नवजात शिशु को चूहों ने कुतरा
ख़बर ऐसी है जिसे सुन कर आपके रोंगटे खड़े हो जायेगें,
झारखंड के एक सरकारी अस्पताल में हुई बड़ी लापरवाही, चाइल्ड वार्ड में नवजात बच्चे को चूहों ने कुतरा। हालत हुई गंभी
Jharkhand: अस्पताल में नवजात शिशु को चूहों ने कुतरा
आइए जानते हैं ख़बर को..
गिरिडीह के चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु केंद्र में चार दिन पूर्व शुक्रवार की रात को देवरी के असको गांव निवासी राजेश सिंह की पत्नी ममता देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया था. बच्ची के जन्म लेने के बाद घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इसी बीच चिकित्सकों ने राजेश सिंह से कहा कि उनकी बच्ची की तबीयत खराब है और जॉन्डिस हो गया है. इतना कहकर चिकित्सकों ने बच्ची को चाइल्ड वार्ड में भर्ती करा दिया, लेकिन बच्ची को चाइल्ड वार्ड में रखने के बाद बच्ची पर किसी की नजर नहीं गयी और चार फीट ऊपर रखने के बावजूद बच्ची को चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया.
आनन-फानन में बच्चे को धनबाद रेफर किया गया । परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है. चिकित्सकों व कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा एक नवजात बच्चे को भुगतना पड़ा है. सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके पहले भी इस तरह की खबरें विभिन्न जगहों से सुर्खियों में आईं हुई हैं इसलिए अपने नवजात शिशु का ख्याल रखें । सावधान रहें सतर्क रहें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating