भंडरिया:- प्रखंड क्षेत्र में मुसलमानों का महत्वपूर्ण पर ईद शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।

Read Time:2 Minute, 10 Second

भंडरिया से सत्येंद्र केसरी की रिपोर्ट

भंडरिया:- प्रखंड क्षेत्र में मुसलमानों का महत्वपूर्ण पर ईद शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक पेश की। ईद उल् फित्र की नमाज के बाद अमन् चैन व सलामती की दुआ की गई । मौलाना मुख्तार आलम ने कहा कि ईद एक दूसरे से मिलकर खुशीयां मनाने का पर्व है। लोग अपने गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे के गले मिलें ,और ईद की मुबारकबाद पेश करें । भंडरिया मस्जिद में हाफिज अब्दुल मजीद, करचाली ईदगाह में मौलाना मुख्तार आलम, चिरैयाटांड़ मस्जिद में हाफिज मुनीर सहित अन्य लोगों ने ईद की नमाज पढ़ाई । ईद पर्व को लेकर सुबह से ही छोटे बड़े सभी लोगों में काफी उत्साह था । लोग नहा धोवा कर सुबह में ही ईदगाह की ओर चल दिए थे । करचाली ईदगाह में मुकर्रर वक्त के तहत 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई । ईद की नमाज के बाद एक दूसरे के घर जाकर सेवई खाने का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। लोग एक दूसरे के घर जाकर सेवईयां खाते और ईद की बधाई देते नजर आए। करचाली ईदगाह में बाजार लगी हुई थी। खिलौना और मिठाई की दुकान में बच्चों की अधिक भीड़ थी ।इस मौके पर हाजी सलामत्तुल्लाह, हाजी रियाजुद्दीन ,हाजी वाजुदीन, हाजी अमीम अहमद ,जुबेर नसीम, कमरे आलम ,मौलवी ताजुद्दीन, सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे ।

https://youtu.be/wCQS6Zgxglo

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पदक विजेता प्रियंका को मंत्री ने प्रदान किया स्कूटी
Next post मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, ब्रह्मर्षि समाज ने किया मंत्री मिथिलेश ठाकुर को सम्मानित