अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पदक विजेता प्रियंका को मंत्री ने प्रदान किया स्कूटी
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पदक विजेता प्रियंका को मंत्री ने प्रदान किया स्कूटी
गढ़वा : अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी कांस्य पदक विजेता गढ़वा की प्रियंका कुमारी को समाजसेवी अमृत शुक्ला के सौजन्य से गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने स्कूटी प्रदान किया। मंगलवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर मंत्री श्री ठाकुर ने एक सादे समारोह में प्रियंका का मनोबल बढ़ाने के लिए उससे उपहार स्वरूप स्कूटी प्रदान किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि प्रियंका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त कर गढ़वा ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन की है। प्रियंका ने साबित कर दी है कि मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो मुकाम पाने के लिए समस्या कोई मायने नहीं रखती। गढ़वा जैसे छोटे शहर में काफी कम संसाधन के बीच रह कर प्रियंका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराई है। यह सभी खिलाड़ियों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग के लिए वे तैयार हैं। समाजसेवी अमृत शुक्ला ने कहा कि प्रियंका जिस परिश्रम व लगन से आगे बढ़ रही है इसे और आगे बढ़ान की जरूरत है। हम इसके साथ हैं। आगे बढ़ने में किसी भी समस्या को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। ज्ञात हो कि किर्गिस्तान में आयोजित ट्रेडिशनल स्टाइल महिला , पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 2022 में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गढ़वा की महिला पहलवान प्रियंका कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त की है। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व नप अध्यक्ष अनिता दत्त, जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे, झामुमो जिला प्रवक्ता सह खेलकूद विभाग के विधायक प्रतिनिधि धीरज दुबे एवं ओमप्रकाश गुप्ता, गढ़वा जिला कुश्ती संघ के सचिव चंद्र बहादुर सिंह, गुरुदत्त सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating