मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, ब्रह्मर्षि समाज ने किया मंत्री मिथिलेश ठाकुर को सम्मानित
गढ़वा : शहर के चिनिया रोड स्थित परशुराम मंदिर में मंगलवार को ब्रह्म ऋषि जनसेवा सोसायटी के तत्वाधान में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई मौके पर सोसायटी की ओर से गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को शॉल ओढ़ा कर, बुके प्रदान कर एवं भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

सोसायटी की ओर से सम्मानित किए जाने पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के लोगों ने जो प्यार एवं सम्मान उन्हें दिया है वह आजीवन भुला नहीं सकते। वे जीवन भर गढ़वा वासियों की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।


मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया अक्षय तृतीया कहलाती है। इसी दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। परशुराम का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था। भगवान परशुराम पिता ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के चौथ पुत्र थे। परशुराम भगवान शिव के परम भक्त थे।
मंत्री मिथिलेश ने कहा कि लोगों को भगवान परशुराम की नीति सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। बेहतर मार्गदर्शन देते हुए समाज को सही पथ पर ले जाने का काम करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान परशुराम का मंदिर सह धर्मशाला का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है जिसे हम अपने निजी कोष से भव्य रूप देने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रहम ऋषि जनसेवा सोसाइट के अध्यक्ष पूरन तिवारी, सचिव प्रेम कुमार चौबे, कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय, नीरज तिवारी, झामुमो जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, नवीन पाठक, जितेंद्र चतुर्वेदी, एसएन पाठक, अनंत दुबे, छठन तिवारी, दिपक पाठक, शशिकांत दुबे, छोटन पंडित, मनोज दुबे, रविकांत दुबे, गिरिजा शंकर तिवारी, अमित तिवारी, संतोष चौबे, आशुतोष चौबे, रोहित चौबे, संदीप दुबे, आनंद प्रकाश दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।