आपसी भाईचारा एवं एकता का प्रतीक त्यौहार है ईद : मिथिलेश ठाकुर

Read Time:2 Minute, 24 Second

आपसी भाईचारा एवं एकता का प्रतीक त्यौहार है ईद : मिथिलेश ठाकुर

मंत्री ने गले मिल कर दी ईद की बधाई


गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ईद के मौके पर शहर के बाजार समिति के समीप स्थित ईदगाह में गले मिलकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही उन्होंने ऊंचरी मस्जिद, मदरसा सहित गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव बेलचांपा, प्रतापपुर, संग्रहे, दरमी, चमरही, पतसा, ओखरगाड़ा, वीरबांध, ओबरा, अंचला में जाकर ईद की मुबारकबाद दी।

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि ईद आपसी भाईचारा एवं एकता का प्रतीक त्यौहार है। खुशियों के इस त्यौहार के मौके पर सभी लोग आपसी गिला शिकवा भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व एक माह तक कठिन रोजा रखा जाता है। यह रोजा इस बात को दर्शाता है कि हमें अपने आप पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। भूख और प्यास से जी मचल उठे फिर भी लोग अल्लाह के प्रति समर्पित होकर अपने भूख प्यास पर काबू रखते हैं। इससे सभी कुरीतियों एवं बुराइयों पर भी विजय प्राप्त करने का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि ईद ऐसा त्यौहार है जिस दिन इस त्यौहार को मनाने वाले सभी लोग आपसी भेदभाव भूलकर एक दूसरे को प्रेम से गले लगाते हैं। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, समाजसेवी डॉ यासीन अंसारी, झामुमो जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, डॉ अनिल साव, डॉ असजद अंसारी समाजसेवी शौकत खान, सदर मदनी खान, विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

https://youtu.be/NCp0SdngcVo

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, ब्रह्मर्षि समाज ने किया मंत्री मिथिलेश ठाकुर को सम्मानित
Next post बंशीधर नगर:- ईद के पावन अवसर पर व्यवसाई संघ ने शरबत पानी पिलाकर दिया मुबारकबाद