मौसा द्वारा दुष्कर्म किए जाने से आहत पीड़ित लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
मौसा द्वारा दुष्कर्म किए जाने से आहत पीड़ित लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह आरोप लड़की के पिता ने अपने साढ़ू पर लगाया है।
गढ़वा के भवनाथपुर प्रखंड से पिता समान मौसा द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है,
मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बरवाबांध गाँव का है। मृतका के पिता तपन राम ने बताया कि रविवार के सुबह वह गाँव में ही मजदूरी करने चला गया था, तथा उसकी पत्नी व बेटा बीड़ी पत्ता तोड़ने जंगल गए हुए थे। मजदूरी कर जब वापस घर आया तो देखा कि उसकी 12 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती के पिता ने यह भी बताया कि मेरी पुत्री सोनी कुमारी पिछले आठ माह पूर्व डायन बिसाही के कारण बिमार रहती थी, तब झगराखांड निवासी मेरे साढू प्रयाग राम उसे ठीक करने का वादा देकर अपने घर ले गए थे। जब मेरी बेटी घर लौटी तो उसने बताई कि झाड़फूंक के नाम पर मौसा मेरे साथ दुष्कर्म किये है। वह दुष्कर्म जैसी घटना से इतना आहत हो गई थी, कि रविवार को घर में अकेला पाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर जानकारी मिलते ही भवनाथपुर पुलिस मृतका के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating